विकसित भारत क्विज में 30 सितंबर तक करें सहभागिता

धमतरी। युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का अवसर देने के लिए ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के तहत माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता शुरू की गई है,जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पंजीकृत युवा शामिल हो सकते हैं।क्विज में सामान्य ज्ञान पर आधारित 20 सवाल होंगे, जिन्हें हल करने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। सहभागिता की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को निबंध प्रतियोगिता, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।वहीं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवा प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत को लेकर अपने विचार और सुझाव रखने का अवसर प्राप्त करेंगे।अतःजिला प्रशासन ने पात्र युवाओं से अधिकाधिक संख्या में क्विज में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *