मिनी माता सम्मान सहित तीन पुरस्कारों के लिए आवेदन

धमतरी। महिला उत्थान, नारी सशक्तिकरण, वीरता और साहस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य शासन द्वारा मिनी माता सम्मान, माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरांगनी रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।अतःइन पुरस्कारों के लिए इच्छुक महिलाओं की प्रविष्टियां जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, धमतरी में 5 अक्टूबर तक आमंत्रित की गई हैं। वीरांगनी रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार के तहत चयनित महिला को 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी।पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *