
धोबनी तालाब के पास बिक्री करते पकड़े गए आरोपी, 46,054 रुपये का मशरूका जब्त
धमतरी। नशे के कारोबार पर धमतरी पुलिस की कार्रवाई में कुरुद के धोबनी तालाब के पास नशीले कैप्सूल बेच रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत हुई कार्रवाई में पुलिस ने उनके कब्जे से 416 नशीले कैप्सूल, दो मोबाइल और 12,300 रुपये नगद समेत 46,054 रुपये का मशरूका जब्त किया।पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने पर कुरुद पुलिस ने शंकर मंदिर के पास घेराबंदी कर रेखराम ध्रुव उर्फ दादू ,उम्र 29,निवासी बैगापारा और भानुप्रताप धीवर उर्फ गोलू,उम्र 42 वर्ष,निवासी धोबनीपारा को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कुरुद में धारा 22(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

