
10 सितंबर को सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर होगा कार्यक्रम
धमतरी। OBC दिवस के अवसर पर 10 सितंबर को ग्राम मड़ेली, कुरूद में सामाजिक न्याय, समान अवसर एवं OBC समाज के संवैधानिक अधिकारों को लेकर सुबह 11 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहु ने OBC समाज, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।कहा कि OBC दिवस केवल आयोजन का अवसर नहीं, बल्कि अधिकार, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय के लिए संकल्प लेने का दिन है। जाति आधारित जनगणना, जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व तथा शिक्षा, रोजगार एवं राजनीतिक भागीदारी में न्यायपूर्ण अवसर समाज की प्रमुख मांगें हैं।कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की आवाज मजबूत कर सकता है।

