सोशल मीडिया से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

पर्यटन स्थलों और स्थानीय संस्कृति को डिजिटल पहचान दिलाने पर जोर
धमतरी। धमतरी के प्राकृतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में ‘मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026’ का आयोजन बरदिहा रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम में जिले के कंटेंट क्रिएटर्स ने पर्यटन स्थलों, आदिवासी संस्कृति, स्थानीय खानपान और ग्रामीण जीवन को डिजिटल कंटेंट के माध्यम से प्रचारित करने की संभावनाओं पर चर्चा की।कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच के जरिए धमतरी के गंगरेल सहित जलाशयों, पहाड़ी क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, जैव विविधता और स्थानीय संस्कृति को नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने क्रिएटर्स से पर्यटन स्थलों की खूबसूरती के साथ उनकी कहानी, इतिहास और स्थानीय परंपराओं को भी कंटेंट में शामिल करने की अपील की।कहा कि पर्यटन विकास के साथ स्थानीय युवाओं को होम-स्टे, गाइड, परिवहन, खानपान, हस्तशिल्प, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।कुरूद में कंटेंट क्रिएटर्स के लिए यूट्यूब रूम तैयार किया जा रहा है।वहीं जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि डिजिटल प्रचार से पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को पर्यटन का सीधा लाभ दिलाने की दिशा में योजनाबद्ध काम किया जाएगा।साथ ही कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर फोटो, रील्स एवं वीडियो तैयार किए तथा अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *