
नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या, शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास – मर्ग जांच में खुला हत्या का राज
धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना भखारा द्वारा प्रकरण की जांच के दौरान मृतका वीणा ध्रुव की मृत्यु संदिग्ध पाए जाने पर परिजनों एवं गवाहों के कथन लिए गए।शव परीक्षण रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु की प्रकृति मानववध (Homicidal) होना लेख किए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।विवेचना के दौरान आरोपी विवेक ध्रुव उर्फ गोलू,उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपैला, थाना भखारा से पूछताछ की गई, जिस पर आरोपी ने बताया कि पत्नी द्वारा मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने की बात को लेकर विवाद एवं क्षोभ के चलते उसने कमरे में कपड़े सुखाने के लिए उपयोग की जाने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। मृत्यु के बाद घटना को छिपाने एवं आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया गया।आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज भेजा जा रहा है।

