

प्रशिक्षण के बाद मिले प्रमाण-पत्र व सेफ्टी किट, उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाने पर जोर
धमतरी। शहर की सड़कों और बाजारों में खाद्य सामग्री बेचने वाले 140 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।वहीं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रशिक्षण के समापन पर एसडीएम पीयूष तिवारी ने वेंडर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
स्वच्छता के मानकों को अपनाने की अपील प्रशिक्षण में खाद्य पदार्थों की साफ-सफाई, सुरक्षित रख-रखाव, व्यक्तिगत स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई तथा प्रतिभागियों को एप्रन, कैप, ग्लव्स, साबुन, तौलिया आदि सामग्री वाली निःशुल्क सेफ्टी किट भी दी गई।विभाग ने कहा कि स्वच्छता के मानकों को अपनाने से धमतरी के उपभोक्ताओं को सुरक्षित भोजन मिलेगा और स्ट्रीट फूड कारोबार के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।

