
जिले की सभी ग्राम पंचायतों में हुआ आयोजन, जल संरक्षण पर भी जोर
धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस, आवास दिवस एवं चावल उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को लाभ से जोड़ने पर जोर दिया गया।
वीबी-जी रामजी योजना के तहत ग्रामीणों और श्रमिकों को रोजगार वीबी-जी रामजी योजना के तहत ग्रामीणों और श्रमिकों को रोजगार के अधिकार, रोजगार की मांग और उपलब्ध कार्यों की जानकारी दी गई। बताया गया कि 1 जुलाई से योजनांतर्गत नियोजित श्रमिकों को 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जा रही है।साथ ही आवास दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना और जनमन योजना के अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया गया। वहीं चावल उत्सव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खाद्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रमों में जल संरक्षण, जनभागीदारी और योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिले के धमतरी, कुरुद, मगरलोड और नगरी विकासखंड की ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, श्रमिकों, हितग्राहियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

