कंडेल में युवक की हत्या का खुलासा, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पूर्व रंजिश में धारदार हथियार से किया था हमला

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडेल में युवक की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार पूर्व विवाद और मामूली रंजिश के चलते 34 वर्षीय राजमिस्त्री पारसमणी साहू पर गौठान के बरगद पेड़ के पास धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना के बाद अर्जुनी पुलिस ने जांच शुरू कर तकनीकी एवं फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए तथा पूछताछ के आधार पर कंडेल निवासी यावेन्द्र कुमार ध्रुव, उम्र 18 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया और उसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू व अन्य सामान बरामद किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *