

अपराध, मर्ग, चालान, शिकायत एवं जांच प्रकरणों की वर्षवार एवं अपराधवार हुई विस्तृत समीक्षा
तकनीक आधारित पुलिसिंग को और मजबूत करने पर जोर”- CCTNS, E-Sakshya, E-FSL, e-Prosecution सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म की समीक्षा, CCTV एवं शासकीय संसाधनों के बेहतर रख-रखाव के निर्देश
धमतरी। एसपी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का समय-सीमा में गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों में स्थापित CCTV कैमरे सदैव चालू एवं अपडेट स्थिति में रहें, उनकी नियमित जांच एवं रिकॉर्डिंग की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर महत्वपूर्ण घटनाओं की जांच में इनका उपयोग किया जा सके।
साथ ही थानों में उपलब्ध शासकीय वाहन, वायरलेस सेट, कंप्यूटर एवं अन्य पुलिस संसाधनों का उचित रख-रखाव करते हुए उन्हें कार्यशील एवं उपयोग के लिए सदैव तैयार रखने के निर्देश दिए गए।साथ ही सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामीली एवं कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता, तत्परता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।कहा कि प्रभावी पुलिसिंग का आधार त्वरित कार्यवाही, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार है।अतः सभी अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, एसडीओपी कुरूद सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे,इसके अलावा सायबर थाना प्रभारी, अजाक थाना प्रभारी, कंट्रोल रूम प्रभारी, यातायात प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के स्टेनो, रीडर एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी भी बैठक में उपस्थित रहे तथा सभी अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित लंबित प्रकरणों, अपराधों, जांच एवं पुलिसिंग गतिविधियों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई।


