प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात

जिले में आदिवासी कांग्रेस को और मजबूत करने पर हुई चर्चा

धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से जनक ध्रुव विधायक ,प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस के नेतृत्व में आज गरियाबंद सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात हुई।मुलाकात के दौरान मनोज साक्षी ने दीपक बैज को धमतरी जिले में आदिवासी कांग्रेस की मजबूती और संगठन की गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया। बताया गया कि जिले भर में आदिवासी कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठा रही है और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम कर रही है।साथ ही सिहावा विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्र की समस्याओं, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।मनोज साक्षी ने कहा कि दीपक बैज से मिलकर हमें नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने जिले में आदिवासी कांग्रेस को और अधिक सक्रिय करने तथा हर वर्ग को साथ लेकर चलने का निर्देश दिया है,हम उनके मार्गदर्शन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और जनता की आवाज बनकर लड़ाई लड़ेंगे।दीपक बैज ने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करने और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाने का आह्वान किया।कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आदिवासी, किसान, युवा और गरीब की बात करती है,इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *