

समरसता संकल्प अभियान एवं घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने कार्यकर्ताओं का आह्वान
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान एवं घर-घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा के तहत जिला स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, गोविंद सारंग भवन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने रविदास महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, रंजना साहू, जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल, महापौर रामू रोहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा, सहित जिले के जनप्रतिनिधि एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रकाश बैस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संतों, महापुरुषों और राष्ट्रनिर्माताओं के विचारों को समाज तक पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है,गुरु रविदास महाराज का समरसता, समानता और मानवता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।आगामी अभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक राष्ट्रभाव और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाने का सशक्त माध्यम है,अतःसभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को पूर्ण समर्पण एवं अनुशासन के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।बताया कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर समरसता संकल्प अभियान, संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर गोष्ठियां, सामाजिक संवाद, तिरंगा यात्रा तथा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,इन आयोजनों के माध्यम से रविदास जी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा तथा सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।वहीं अनुज शर्मा धरसींवा विधायक ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन, संघर्ष, आध्यात्मिक साधना और सामाजिक योगदान की विस्तृत जानकारी दी गई,बताया गया कि गुरु रविदास जी का दर्शन केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का भी आधार रहा है,उनके संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने उद्बोधन की शुरुआत “जो बोले सो निर्भय, संत रविदास महाराज की जय” के उद्घोष से की।कहा कि संत रविदास महाराज के जीवन संघर्ष, तत्कालीन मुगल शासन के दौर में सामाजिक परिस्थितियों तथा समाज को भक्ति, समानता और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया। उनके प्रसिद्ध वचन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति बाहरी आडंबर में नहीं, बल्कि निर्मल मन और श्रेष्ठ आचरण में निहित है।कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल विकास नहीं, बल्कि “विकास के साथ विरासत” को भी सुरक्षित और सशक्त बनाना है,संतों और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर ही विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।अंत में जिला महामंत्री राकेश साहू ने आगामी कार्यक्रमों के लिए विभिन्न जिला एवं मंडल स्तर के प्रभारियों की घोषणा करते हुए अभियान की जिम्मेदारियां सौंपी तथा सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।


