अछोटा के बूथ क्रमांक 235 एवं 236 में सुनी गई ‘मन की बात’

मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन के निवास पर हुआ 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण, बाद में हुई बूथ बैठक

धमतरी। भाजपा गंगरेल मंडल के अंतर्गत अछोटा के बूथ क्रमांक 235 एवं 236 में प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति मोनिका ऋषभ देवांगन के निवास पर किया गया।

नशामुक्त भारत और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री ने साझा किए विचार

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने, नशामुक्त भारत, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, नई तकनीक, खेल एवं फिटनेस तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

मोनिका देवांगन ने संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

इस अवसर पर मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों से सीधे जुड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देने वाला सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

आगामी पार्टी कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती पर हुआ विचार-विमर्श

कार्यक्रम के बाद दोनों बूथों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, बूथ अध्यक्षगण, गिरधारी देवांगन, अनीश देवांगन, वीरेंद्र देवांगन, झामीन देवांगन, रूपा देवांगन, हरिश्चंद्र चक्रधारी, तामेश्वरी देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *