भाजपा जिला कार्यालय में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण

140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री के विचारों को सुना, राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा में योगदान का लिया संकल्प

धमतरी। प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें एपिसोड का रविवार को विवेकानंद वार्ड स्थित भाजपा जिला कार्यालय के बूथ क्रमांक 148 में सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और सामाजिक सरोकारों तथा जनभागीदारी से जुड़े संदेशों पर चर्चा की।

चेतन हिंदुजा ने जनसेवा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर दिया जोर

इस अवसर पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने कहा कि ‘मन की बात’ आम नागरिकों के सकारात्मक प्रयासों, नवाचारों और समाजहित में किए जा रहे कार्यों को देशभर तक पहुंचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार लोगों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, लक्ष्मण गौतम, जागेश्वरी साहू, रिक्की गनवानी, विद्याधर दीवान, नरेंद्र मिश्रा, सुशीला तिवारी, पार्षद विभा चंद्राकर, एल्डरमैन रितिका यादव, विशाल रामरख्यानी, राजेश त्रिपाठी, मनोज राठी, शेष सोनवानी एवं संतोष देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *