हरित ऊर्जा की ओर बढ़ा धमतरी

ठेनही बना जिले का पहला सामूहिक सोलर प्लांट वाला गांव”

‘पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना’ के तहत 71 परिवारों के लिए 142 किलोवॉट क्षमता का सामूहिक सोलर प्लांट, बिना किसी खर्च के मिलेगा योजना का लाभ

धमतरी। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना’ के तहत ग्राम ठेनही जिले का पहला गांव बन गया है, जहां सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा गया है,यह पहल न केवल ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराएगी, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।यह प्लांट वेंडरों द्वारा सब्सिडी राशि से योजना में गांव के कुल 71 परिवारों का 2-2 किलोवॉट के लिए पंजीयन किया गया है,कुल 142 किलोवॉट का सामूहिक सोलर प्लांट लगाया गया है,प्लांट के लिए गांव से करीब 50-75 मीटर दूरी पर जमीन उपलब्ध करायी गयी है,इसके लिए किसी ग्रामीण से कोई राशि नहीं ली गयी है,घरों में कनेक्शन का काम शुरू होने वाला है।कार्यपालन अभियंता विधुत अनिल सोनी ने बताया कि आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होते ही प्लांट से विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा,जिससे ग्रामीणों को बिजली बिल के बोझ से काफी राहत मिलेगी तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार योजना का लाभ प्राप्त होगा।बताया कि जिले में ऐसे 55 गांवों का चयन किया गया है,जहां खपरैल वाले है,वहाँ वेंडरों द्वारा सब्सिडी की राशि से जरूरत के मुताबिक सामूहिक सोलर प्लांट लगा रहे है।उमेंद्र नागेश ने कहा कि “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे गांव में इस तरह की आधुनिक सोलर परियोजना स्थापित होगी।प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से गांव के परिवारों को नियमित और किफायती बिजली मिलेगी,यह पहल न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है,हमें गर्व है कि हमारा गांव जिले में इस योजना का पहला मॉडल गांव बन रहा है।”इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक समय नक्सल प्रभावित होने के कारण विकास की मुख्यधारा से दूर रहे गांव में अब आधुनिक हरित ऊर्जा का मॉडल विकसित हो रहा है,यह परिवर्तन शासन की विकासोन्मुखी सोच और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।वहीं कलेक्टर ने कहा कि केंद्र शासन द्वारा संचालित ‘पीएम सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना’ ग्रामीण भारत में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिले में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है,ठेनही गांव में सामूहिक सोलर प्लांट की स्थापना केवल बिजली उपलब्ध कराने की परियोजना नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण परिवारों के बिजली व्यय में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *