
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह,राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज बस्तर नक्सल मुक्त हो रहा है।बस्तर सभांग के प्रभारी भाजपा पि वर्ग मोर्चा हेमराज स़ोनी ने कहा की काग्रेस के विधायक नक्सल नेता हिडमा के एनकांउर मौत पर अपनी संवेदना प्रगट करके हिडमा को निर्दोषी करार देकर रोल माडल बस्तर के लिए आदर्श पुरुष की दर्जा दे रहे है,यहि हिडमा हमारे कई पुलिस जवानो की व सैकड़ो हजारो आदिवासियो की बेवजह हत्या किये हे, ऐसे खूखांर ह्त्यारे नक्सली को निर्दोष बताकर नक्सली भाषा का समर्थन कर अपसोस जहिर कर रहे है।छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार के इच्छा शक्ति के कारण आज पूरा बस्तर नक्सल मुक्त हो रहा है,आज गांव गांव में स्कूल, स्वास्थ रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे,आज पूरे बस्तर में नक्सल मुक्त गांव होने पर वहां के स्थानीय निवासी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे व नागरिक अपने क्षेत्र से बहार निकल कर आजादी की जिदंगी जी रहे है।यही हिडमा ने काग्रेस के दिग्गज नेता महेन्द कर्मा नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल के आलावा छै और काग्रेस नेताओ की हत्या दरभा घाटी में खुले आम किया था,ऐसे खूखांर ह्त्यारे को काग्रेस के विधायक रोल माडल कह रहे बहुत शर्मनाक व निंदनीय है।आज उस क्षेत्र के लोग पहली बार नक्सल मुक्त होने पर रायपुर भ्रमण किये है।विष्णुदेव साय सरकार की पूरा देश सराहना कर रही है,वहीं दूसरी तरफ काग्रेस नेता नक्सल मुक्त होने पर अफसोस व्यत्त कर रहे है।बस्तर में विकास गढ़ना है तो पर्यटन औद्योगिक को बढ़ाने के लिए साय सरकार संकल्पित है।


