वनांचल के सपनों को मिली नई उड़ान

एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह के 12 विद्यार्थियों ने NEET 2026 किया क्वालिफाई

धमतरी। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) योजना आज सार्थक परिणाम दे रही है।नगरी विकासखंड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पथर्रीडीह ने वर्ष NEET-2026 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है।
इस आवासीय विद्यालय से इस वर्ष 24 विद्यार्थियों नेNEET-2026 परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।इन विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अनेक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के द्वार खुल गए हैं,यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलने पर ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं,यह उपलब्धि शासन की जनजातीय शिक्षा को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है।विद्यार्थियों की इस सफलता पर कलेक्टर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कहा कि यह सफलता पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय है।यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और शासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के सतत प्रयासों का परिणाम है, ये विद्यार्थी भविष्य में कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे तथा अपने क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे।
यह सफलता केवल 12 विद्यार्थियों की उपलब्धि नहीं, बल्कि वनांचल के उन हजारों सपनों की जीत है जो शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *