जिला प्रशासन धमतरी की ‘मानसून रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता’ शुरू

प्रथम पुरस्कार ₹50 हजार, द्वितीय ₹21 हजार एवं तृतीय ₹11 हजार एवं शीर्ष 10 प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

धमतरी। मानसून के मौसम में जिले के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन स्थलों और हरियाली को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा 17 जुलाई से 25 जुलाई तक“मानसून रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय “मानसून के दौरान धमतरी पर्यटन की सुंदरता को कैमरे में कैद करना” रखा गया है, इसमें जिले सहित अन्य स्थानों के फोटोग्राफर, कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, विद्यार्थी एवं आम नागरिक भाग ले सकते हैं।प्रतिभागियों को अपने द्वारा तैयार की गई रील या फोटोग्राफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए जिला प्रशासन धमतरी एवं धमतरी टूरिज्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @dhamtaridistrict.official तथा @dhamtari.tourism को टैग अथवा कोलैब (Collaborate) करना होगा।अतःजिला प्रशासन ने अपील की है कि अधिक से अधिक युवाओं, फोटोग्राफी प्रेमियों और पर्यटन के प्रति रुचि रखने वाले नागरिकों से इस प्रतियोगिता में भाग ले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *