
“आस्था के नाम पर धोखा करने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाएगी” – मनोज साक्षी
धमतरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉकों में श्री राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के विरोध में “हल्ला बोल” प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में आज नगरी के बेलरगांव ब्लॉक में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस मनोज साक्षी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “आज पूरे देश की जनता पूछ रही है कि राम मंदिर के नाम पर जो चंदा लिया गया, वो गया कहां? भाजपा ने भगवान के नाम पर गरीब, किसान और मजदूरों से एक-एक रुपया इकट्ठा किया और उसी पैसे में घोटाला कर लिया। ये सिर्फ चंदे की चोरी नहीं है, ये करोड़ों लोगों की आस्था, विश्वास और भावनाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा है।”जिस पार्टी ने राम के नाम पर वोट मांगा, उसी पार्टी के लोग राम के नाम पर चोरी कर रहे हैं। भाजपा सरकार जवाब दे कि चंदे का हिसाब कहां है? जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी,हम चंदा चोरों को बख्शेंगे नहीं। जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में भाजपा को इसका जवाब वोट से देगी।कार्यक्रम में दऊवा लाल देवांगन, लग्नू राम, राजेंद्र पुजारी, बंसी यादव, अनवर रज़ा,भूषण साहू, सहित सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठजन, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभा के अंत में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और “चंदा चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाए गए।


