

धमतरी। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है,इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेन्द्र साहू ने धमतरी में विराजमान भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना व दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और धार्मिक चेतना,उत्तम स्वास्थ्य छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, वैभव और खुशहाली की मंगलकामना की।इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे,जय जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा कि रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था, समरसता और लोककल्याण का महान प्रतीक है,भगवान जगन्नाथ का रथ सभी वर्गों और समाज को साथ लेकर चलने का संदेश देता है तथा मानवता, सेवा और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करता है,यह महापर्व हमें सत्य, धर्म और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है,साहू ने रथयात्रा महापर्व की समस्त श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में भगवान जगन्नाथ की असीम कृपा बनी रहने की कामना की।


