स्वामित्व योजना के तहत 62 ग्रामों में अधिकार अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन

ड्रोन सर्वे से तैयार मानचित्र एवं संपत्ति विवरण ग्राम पंचायतों को उपलब्ध, 15 दिनों तक आमंत्रित किए जाएंगे दावे-आपत्तियां

धमतरी। स्वामित्व योजना के अंतर्गत जिले में ग्रामीण आबादी भूमि के स्वामित्व निर्धारण में प्रगति हुई है,जिले के 501 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से किए जा रहे कार्य के तहत कार्यान्वयन एजेंसी सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा 62 ग्रामों में अधिकार अभिलेख का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है,इन ग्रामों की कुल 219 शीटों के मसौदा मानचित्र (मैप-2) तथा संपत्ति धारकों का विवरण तैयार कर संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दिया गया है,कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट-7 के प्रावधानों के अनुरूप विधिवत किया जाए तथा ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर अधिक से अधिक हितग्राहियों तक जानकारी पहुंचाई जाए तथा मैप-1 में दर्ज विसंगतियों का मैप-2 से सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए तथा हल्का पटवारी द्वारा तैयार संपत्ति विवरण और सर्वे ऑफ इंडिया से प्राप्त आंकड़ों का आपसी सत्यापन सुनिश्चित किया जाए,इसके लिए प्रारंभिक प्रकाशन की तिथि से 15 दिवस की अवधि तक संबंधित हितग्राही अपने दावे एवं आपत्तियां प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे,यदि तय अवधि में कोई दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो अंतिम अधिकार अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी,अभिलेख तैयार करते समय तहसीलदार न्यायालय में लंबित प्रकरणों की सूची परिशिष्ट-9 के अनुसार संलग्न करना सुनिश्चित करें, जिससे अभिलेखों की पारदर्शिता एवं शुद्धता बनी रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *