
12 ई-रिक्शा व ऑटो चालकों पर 23 हजार रुपये का जुर्माना
धमतरी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग,और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने यात्री वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया,जांच में कई चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां ढोते पाए गए।नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 12 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा संयुक्त दल ने वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने, ओवरलोडिंग से बचने तथा सभी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश भी दी।


