
हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा जेल
धमतरी। थाना केरेगांव पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपी को विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।प्रार्थिया पूर्णिमा सोरी, पति योगेंद्र सोरी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बाजार कुर्रीडीह, का लगभग एक वर्ष से शंकर सूर्यवंशी, निवासी नगरी तहसील दलौदा, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।शंकर सूर्यवंशी समय-समय पर पूर्णिमा सोरी से मिलने उसके गांव आता-जाता था।8 जुलाई को शंकर सूर्यवंशी पुनः पूर्णिमा सोरी के घर मिलने आया तथा रात्रि में भोजन करने के पश्चात पूर्णिमा सोरी, उसका पति ,दोनों बच्चे तथा शंकर सूर्यवंशी एक ही हॉल में सो गए तथा रात्रि लगभग 3 बजे, पति योगेंद्र सोरी ने पत्नी के प्रेमी पर कुल्हाड़ी से गले पर प्राणघातक वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शंकर सूर्यवंशी को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई,
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए तथा आरोपी योगेंद्र सोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


