
स्कूल विकास के लिए ₹1 लाख की घोषणा
धमतरी। नगरी प्रवास के दौरान कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर, दुगली पहुंचकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों और छात्राओं के साथ परिसर में पौधारोपण किया।इस दौरान सभी अधिकारियों ने भी एक-एक पौधा लगाकर अभियान को सार्थक बनाया।वहीं कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में संचालित शैक्षिक तथा अन्य गति विधियों की जानकारी लेते हुए छात्राओं से बातचीत किया,छात्राओं से कहा कि विद्यालय उनका अपना परिसर है,इसकी स्वच्छता, सुंदरता और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी होगी,साथ ही छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया,एवं विद्यालय की आवश्यकताओं को देखते हुए भवन की मरम्मत एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए ₹1 लाख की राशि देने की घोषणा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने व्यायाम शिक्षिका से विद्यालय की खेल गतिविधियों की जानकारी ली।बताया गया कि विद्यालय की 4 छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर तथा 8 छात्राओं ने राज्य स्तर पर स्क्वैश प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।जिस पर कलेक्टर ने छात्राओं कि इस उपलब्धि की सराहना करते हुए परिसर में तत्काल वॉलीबॉल ग्राउंड तैयार करने के निर्देश दिए,खिलाड़ी छात्राओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।


