अवैध रेत परिवहन पर राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी अभियान के तहत कोलियारी-धमतरी मार्ग पर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर 8 ट्रैक्टरों को जब्त कर संबंधित वाहनों के दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से वैध अनुमति की जांच की गई।संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई,जब्त वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है तथा प्रकरणों की जांच खनिज विभाग द्वारा की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *