
धमतरी। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना अंतर्गत जिले के शासकीय माध्यमिक शाला देवरी की छात्रा कु. सुनैना और शासकीय माध्यमिक शाला कोसमर्रा की कु. समीक्षा को राष्ट्रीय स्तर से चयनित होकर अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी सकुरा जापान के लिए चयनित हुए है,इसके लिए आज धमतरी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने बताया कि नई दिल्ली से 27 जून को सकुरा साइंस हाईस्कूल प्रोग्राम ऑफ जापान के लिए प्रस्थान करेंगे,जहां कार्यक्रम के उपरांत 4 जुलाई को वापस नई दिल्ली पहुंचेंगे।बताया कि विद्यार्थी कु. सुनैना द्वारा अनाज की बर्बादी व बोरी की आयु बढ़ाने संबंध में हुक फंसाने नाड़े नुमा रस्सी का मॉडल को प्रदर्शित किया जायेगा,वहीं कु. समीक्षा द्वारा किसी भी पात्र में पानी भर जाने पर नल के स्वतः बंद हो जाने का मॉडल को प्रदर्षित किया जायेगा।विद्यर्थियों के इस उपलब्धि पर कलेक्टर द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।


