एसपी के निर्देश पर जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा की गई कार्यवाही

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त 388.392 किलोग्राम मादक पदार्थों का हुआ विधिवत नष्टीकरण

धमतरी। जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसपी के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी, अर्जुनी, भखारा, बिरेझर, केरेगांव एवं सिहावा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कुल 18 प्रकरणों में जप्त 388.392 किलोग्राम मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया यह कार्यवाही एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों, उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों तथा निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप की गई।इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति का गठन किया गया है।उक्त समिति द्वारा जप्त मादक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, सत्यापन, अभिलेखीकरण एवं नष्टीकरण संबंधी समस्त प्रक्रियाओं का परीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की गई,नष्टीकरण कार्य हेतु मेसर्स रूपगढ़ पॉवर एण्ड एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड ग्राम बंजारी, जिला धमतरी का चयन किया गया था तथा कार्यवाही से पूर्व छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर एवं ग्राम पंचायत बंजारी से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किए गए। पर्यावरणीय सुरक्षा मानकों, प्रदूषण नियंत्रण संबंधी दिशा-निर्देशों तथा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत निर्धारित समस्त वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण संपन्न कराया गया।यह कार्यवाही न केवल न्यायिक प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण है, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में धमतरी पुलिस की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करती है।अतः आमजन से अपील कि है की नशे के अवैध कारोबार, मादक पदार्थों की तस्करी अथवा इससे संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *