बाढ़ आपदा से निपटने प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने तैयारियों की ली विस्तृत समीक्षा

जिला एवं तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय, सेना ने भी लिया तैयारियों का जायजा
धमतरी। आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर की अध्यक्षता में बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की तैयारियों का व्यापक आकलन किया गया।बैठक में आर्मी के मेजर ऋत्विक सिंह, अपर कलेक्टर इंदिरा देवहरी, डिप्टी कलेक्टर मनोज मरकाम, सीएमएचओ डॉ. कौशिक,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिले के सभी तहसीलों के तहसीलदार उपस्थित रहे।अधिकारियों ने बताया कि जिले में जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जा चुके हैं और सभी विभागों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है।वहीं कलेक्टर ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए,ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।इस दौरान मेजर ऋत्विक सिंह ने जिले में उपलब्ध संसाधनों एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली एवं बीते वर्षों में बाढ़ से प्रभावित रहे गांवों और संवेदनशील क्षेत्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की आशंका होने पर सेना को पूर्व सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक सहायता और संसाधनों की समय रहते व्यवस्था की जा सके, बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों और संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *