
महापौर रामू रोहरा ने दिखाई हरी झंडी
धमतरी। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय गौरव से जनसामान्य को जोड़ने के उद्देश्य से जिले में “सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा” का शुभारंभ किया गया,जिसके तहत चारों विकासखंडों से चयनित 12 प्रबुद्धजन, जिन्होंने संस्कृति और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के दर्शन एवं सांस्कृतिक भ्रमण के लिए हरदिहा साहू परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,कहा कि ऐसी यात्राएं हमारी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम बनती हैं तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराती हैं। इस अवसर पर डीएमसी अनुराग त्रिवेदी, डुमन लाल ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


