बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रशिक्षण

धमतरी। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 30 जून से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जाएगा,जिसमें 18 से 50 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरूष आवेदक आवेदन कर सकते हैं।यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क एवं आवासीय सुविधा युक्त है एवं प्रशिक्षण के दौरान फोटो शूट, वीडियोग्राफी, एल्बम, बंधन एल्बम, करिज्मा एल्बम, डीएसएलआर कैमरा में फोटो शूट की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी, प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं।साथ ही प्रशिक्षण के बाद बैंक द्वारा लोन सुविधा के लिए परामर्श दिया जाएगा।जिसके लिए आवश्यक दस्तवोज-प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी,राशन कार्ड की फोटोकॉपी,आधार कार्ड एवं मनरेगा जॉब कार्ड की फोटोकॉपी,बैंक पासबुक की फोटोकॉपी,पासपोर्ट साईज के 4 फोटो तथा अन्य जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं -88199-00996, 88394-68509, 97559-17024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *