अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को

विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

धमतरी। 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड, धमतरी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों का नामांकन किया गया है। इसी क्रम में धमतरी जिले के कार्यक्रम हेतु विधायक अजय चंद्राकर को नामित किया गया है।कलेक्टर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, कार्यक्रम के संचालन के लिए जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपाराम ठाकुर को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।साथ ही बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा, प्रचार-प्रसार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा तथा योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा। साथ ही नागरिकों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *