अप्रैल माह में गांजा बिक्री पर कार्यवाही प्रकरण में एक और खुलासा,मामले में संलिप्त नगर सैनिक भी गिरफ्तार

धमतरी। थाना मगरलोड में 14 अप्रैल को धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध प्रकरण में पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है,उक्त प्रकरण में पूर्व में 1.660 किलोग्राम अवैध गांजा एवं अन्य सामग्री सहित दो आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया था।तथा उक्त प्रकरण की गहन विवेचना, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं एवं संकलित साक्ष्यों के परीक्षण के दौरान मामले में एक और आरोपी नगर सैनिक की संलिप्तता उजागर हुई,आरोपी महेश सिन्हा, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पाहन्दा,जो नगर सैनिक के रूप में कार्यरत है,उक्त अवैध गांजा कारोबार से जुड़ा हुआ था तथा प्रकरण में उसकी सक्रिय भूमिका रही है,जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।अतःपर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *