

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, किट एवं उपकरण वितरित
धमतरी। सुशासन तिहार के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड नगरी के ग्राम पंचायत घठुला में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।शिविर में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा शिविर में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया।इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण किट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 को आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा 1 हितग्राही को दिव्यांग सहायक उपकरण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड वितरित किया गया।


