
हितग्राहियों को बांटे प्रमाण पत्र, किट और कार्ड
धमतरी। सुशासन तिहार के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान एवं जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कचना में 17 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किया गया।इस शिविर में ग्राम पंचायत कचना सहित 16 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए।शिविर में कुल 819 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 812 मांग एवं 7 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे,प्राप्त आवेदनों में से 161 मांग एवं 4 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।शिविर में जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा एवं शिविर नोडल अधिकारी अनुराग त्रिवेदी तथा जनपद पंचायत कुरूद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित सेन ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, कार्ड, किट, सामग्री एवं उपकरण वितरित किए गए।


