

कलेक्टर ने किया निरीक्षण, विद्युत व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने दिए निर्देश
धमतरी। कलेक्टर ने अपने नगरी प्रवास के दौरान नगरी विकासखंड अंतर्गत बेलारगांव क्षेत्र के ग्राम कसपुर में नव निर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रहा है, का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन गांवों में पूर्व में लो-वोल्टेज अथवा विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याएं रही हैं, उनकी विस्तृत सूची तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत की जाए,ताकि इसके लिए आवश्यकतानुसार तकनीकी सुधार एवं विस्तार कार्य समयबद्ध रूप से किए जाएं।वहीं अधिकारियों ने जानकारी दी कि कसपुर में स्थापित इस नए विद्युत उपकेंद्र के प्रारंभ होने से आसपास के सात गांवों तथा कसपुर के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या में उल्लेखनीय सुधार आया है। अब क्षेत्र में स्थिर वोल्टेज के साथ नियमित विद्युत आपूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है,विद्युत व्यवस्था में सुधार से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, विद्यार्थियों एवं छोटे व्यवसायों को भी लाभ मिल रहा है।जिस पर कलेक्टर ने कहा कि बेहतर विद्युत व्यवस्था ग्रामीण विकास की आधारशिला है। इससे शिक्षा, सिंचाई, आजीविका और लघु उद्योगों को गति मिलती है तथा ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन आता है।अतः संबंधित अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए।


