
बच्चों की मुस्कान के बीच जाना शिक्षा और पोषण का हाल
धमतरी। कलेक्टर ने नगरी प्रवास के दौरान ग्राम फारसिया के कमापारा स्थित जनमन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण व्यवस्था एवं केंद्र की साफ-सफाई का जायजा लिया।इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, पौष्टिक आहार एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं बच्चों से बातचीत करते हुए चॉकलेट वितरित किए तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इस दौरान उन्होंने ने बच्चों से फलों के नाम, रंगों की पहचान एवं गिनती पूछी, जिस पर बच्चों ने जवाब देकर अपनी प्रतिभा और सीखने की क्षमता का परिचय दिया,बच्चों की सक्रियता और आत्मविश्वास देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्यकर्ताओं की सराहना की।
कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के प्रारंभिक बौद्धिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र हैं। बच्चों को बेहतर वातावरण, पोषाहार और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।
इसके पश्चात कलेक्टर ने कशपुर में संचालित लाइका घर का निरीक्षण कर,वहां बच्चों को दिए जाने वाले भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं शारीरिक विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।


