डाक बंगला वार्ड में महापौर का जनसंपर्क

गरीब परिवारों के बीच बैठकर सुना उनका दुख-दर्द

धमतरी। महापौर“रामू” रोहरा ने आज सुबह डाक बंगला वार्ड में वार्ड भ्रमण कर आम जनता से आत्मीय मुलाकात की।वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने महापौर के प्रति अपना प्रेम, विश्वास और सम्मान खुलकर व्यक्त किया।लोगों का कहना था कि आज के समय में जनप्रतिनिधियों का इस तरह सीधे गरीब परिवारों के बीच पहुंचना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना बहुत ही दुर्लभ देखने को मिलता है।जिस पर महापौर ने कहा कि जनता की समस्याओं को समझने के लिए जनता के बीच जाना सबसे जरूरी है और नगर निगम का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों तक पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना है।इस अवसर पर पार्षद संतोष सोनकर एवं पार्षद संजय देवांगन भी उपस्थित रहे।तथा सभी ने वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विषयों के शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *