ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिलाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

ALL PANNALE Exch लिंक एवं मोबाइल एप के माध्यम से  चला रहा था ऑनलाइन सट्टा कारोबार

एसपी धमतरी के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी के विरुद्ध लगातार अभियान जारी

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा है,जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी को ऑनलाइन सट्टा खेलते एवं हार-जीत का दांव लगवाते रंगे हाथ पकड़ा गया।एवं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ALL PANNALE Exch नामक ऑनलाइन लिंक एवं मोबाइल एप के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था,इसके लिए आरोपी संदीप ओटवानी, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिंधी धर्मशाला के सामने आमापारा धमतरी,ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए संबंधित व्यक्ति के खाते में फोन-पे एवं यूपीआई माध्यम से कुल 49,990/- रुपये ट्रांसफर किए थे।जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *