

ओड़िशा एवं मध्यप्रदेश तक ट्रेस किए गए मोबाइल – धमतरी पुलिस की मेहनत रंग लाई
धमतरी। एसपी के निर्देशन में संचालित “गुम मोबाइल वापसी अभियान” के तहत पुलिस लाईन रूद्री स्थित पुलिस कंपोजिट बिल्डिंग में विशेष मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर विशेष रूप से उपस्थित रहे,इस दौरान जिले भर से गुम हुए एवं पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता से खोजे गए 151 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए,इसमें से कुछ मोबाइल फोन ओड़िशा एवं मध्यप्रदेश में उपयोग किए जा रहे थे, जिन्हें पुलिस की साइबर टीम द्वारा ट्रेस कर रिकवर किया गया और धारकों को लौटाया गया।इसके पूर्व में भी यह प्रभावी कार्यवाही करते हुए नवरात्रि में 108 सहित कुल 670 से अधिक गुम मोबाइल फोन वापस किए जा चुके हैं,इस अभियान से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास एवं संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है तथा मोबाइल प्राप्त कर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस एवं एसपी का आभार जताया हुए बताया कि वर्षों पहले गुम हुए मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन धमतरी पुलिस की इस पहल ने आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत किया है एवं मोबाइल प्राप्त करने के बाद हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी।“गुम मोबाइल वापसी अभियान” – आम जनता के लिए राहत का माध्यम आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। मोबाइल गुम होने या चोरी हो जाने पर न केवल आर्थिक क्षति होती है, बल्कि महत्वपूर्ण दस्तावेज, व्यक्तिगत जानकारी एवं आवश्यक डाटा भी प्रभावित होता है।यह अभियान नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान कर रहा है।कलेक्टर अविनाश मिश्रा कहा कि धमतरी पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक, साइबर ट्रैकिंग एवं बेहतर टीमवर्क के माध्यम से गुम मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने का कार्य अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी है।कहा कि इस पहल के लिए पुलिस कप्तान और उनकी टीम बधाई की पात्र है ।


