सुशासन तिहार में उमड़ा जनता का भरोसा,

752 आवेदनों के साथ शिविर बना जनसेवा का बड़ा मंच

विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को मिली सामग्री
धमतरी। सुशासन तिहार अभियान के तहत ग्राम सिहावा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर जनसेवा, त्वरित समाधान और प्रशासनिक संवेदनशीलता का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया,13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी के बीच आयोजित इस शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं, मांगें और आवश्यकताएं प्रशासन के समक्ष ऱखते हुए कुल 752 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 743 मांग संबंधी आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को त्वरित राहत प्रदान की गई, जिसमें से  शिकायत संबंधी एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे गांव तक पहुंचाया जा रहा है,शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता यह दर्शाती है कि लोगों का प्रशासन पर भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो।शिविर में जन समस्या निवारण के साथ-साथ शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड एवं फूड बास्केट वितरित किए गए, महिला एवं बाल विकास विभाग ने सुपोषण किट प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राही को व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई, वहीं मत्स्य पालन विभाग ने मछुआरों को जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *