त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन,जिले के 2 सरपंच और 20 पंच पदों के लिए होगा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने घोषित किया 1 जून को संबंधित ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक अवकाश

धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2026 के तहत  जिले के 2 सरपंच और 20 पंच पदों के लिए 1 जून को मतदान होगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने मतदान दिवस 1 जून को संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है,यह आदेश राज्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर के निर्देश एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के तहत जारी किया गया है,जारी आदेश के अनुसार जिन ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान होना है, वहां स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में अवकाश रहेगा, इसमें धमतरी, नगरी, कुरूद और मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतें शामिल हैं।साथ ही कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *