

कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं, कहा— राष्ट्रीय मंच पर जिले की प्रतिभा और संस्कृति का करें बेहतर प्रतिनिधित्व
धमतरी।जिले के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए 20 युवा वालेंटियर्स हिमाचल प्रदेश में आयोजित युवा उत्सव में भाग लेने के लिए रवाना हुए,इसके लिए आयोजित यूथ फेस्ट कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सक्रिय सहभागिता करने वाले विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का चयन इस किया गया है।
इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा उत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि देश की विविधता, परंपराओं और नवाचारों को समझने का एक सशक्त मंच है, ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित होती है तथा विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के साथ बातचीत से नई सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूती मिलती है।साथ ही कलेक्टर ने वालेंटियर्स से अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक व्यवहार के साथ जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करने की अपील की।कहा कि इस यात्रा से प्राप्त अनुभव भविष्य में युवाओं के व्यक्तित्व विकास और कैरियर निर्माण में भी सहायक सिद्ध होंगे।
