बालोद जिले के ग्राम सनौद में प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

मां भानेश्वरी के आदर्श समाज को एकता, सेवा और संस्कारों की राह दिखाते हैं : रंजना साहू

धमतरी। बालोद जिले के ग्राम सनौद में प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी जयंती महोत्सव का आयोजन हुआ। इस भव्य आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू अतिथि के रूप में शामिल हुईं।प्रदेशभर से साहू समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भानेश्वरी की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई तथा समाज के वरिष्ठजनों ने मां भानेश्वरी के जीवन, आदर्शों एवं समाज निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित एवं संस्कारित बनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर अतिथि रंजना साहू ने कहा कि मां भानेश्वरी केवल साहू समाज की आराध्य देवी ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के लिए त्याग, सेवा, परिश्रम और संस्कारों की प्रेरणास्रोत हैं, उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो सकता है, समाज की शक्ति  एकता और संगठन में निहित होती है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।कहा कि साहू समाज ने सदैव शिक्षा, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,अतः आज के युवा पीढ़ी समाज की संस्कृति, परंपराओं और आदर्शों को आत्मसात करते हुए आधुनिक शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से आगे बढ़े,युवाओं से समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया साथ ही उपस्थित समाजजनों को मां भानेश्वरी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *