
धमतरी। भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता और पक्षकारों की सुविधा के लिए जिला अधिवक्ता संघ द्वारा तहसील परिसर में नए प्याऊ घर की शुरुआत की गई।इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान एसडीएम एवं तहसीलदारों ने स्वयं पेयजल ग्रहण कर व्यवस्था का शुभारंभ किया।और इस जनहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में आम नागरिकों के लिए उपयोगी पहल बताया।वहीं अधिवक्ता संघ ने बताया कि तहसील कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने राजस्व एवं कानूनी कार्यों के लिए पहुंचते हैं,बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

