मातृ दिवस समारोह में माताओं को सम्मान कर पं.राजेश शर्मा हुए भावूक

कहा-मेरे इस सेवा भावी कार्यों की सफलता पर मोहर लगा दी सेवादारी माताओं के खुशी के आंसू, आज मेरा सार्वजनिक जीवन हो गया धन्य

धमतरीनारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह के संपन्न होने के पश्चात पूरे कार्यक्रम में खाना परोसदारी से लेकर अंत तक प्रत्येक कार्य में समर्पित भाव से सेवा देने वाली मातृ शक्तियों की टीम आयोजक राजेश शर्मा की ओर भावनात्मक रूप से टकटकी लगाए खड़ी थी, यहां तक कि उन्हें मातृ दिवस के संबंध में भी जानकारी नहीं थी और वह इसे अनभिज्ञ थी। क्योंकि उनकी जिंदगी रोज कमाने – रोज खाने तक ही सीमित है ,जिन्हें राजेश शर्मा भी उनकी इस भावनाओं को समझने में तनिक भी देरी नहीं किए और उन तक पहुंच कर सभी अपनापन के भाव से गले लगा लिया , और मदर्स डे के बारे में बताते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद देकर आभार भी व्यक्त किया और स्वंय सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किए, इससे पूरा वातावरण ही गमगीन हो गया और खुशी के आंसू को नारी शक्ति भी रोक नहीं पाया और सबके दिलों से एक ही दुआ निकल रही तू हमेशा सुखी रहे।वहीं राजेश शर्मा ने कहा कि मैंने सार्वजनिक जीवन में अनेक कार्यक्रम किये लेकिन आज मेरा जीवन धन्य हो गया और जो आत्मिक शांति एवं सकून इस कार्य से प्राप्त हुआ वह मेरे जीवन के लिए हमेशा ऐसी पूंजी होगी जिसका मोल नहीं हो ही नहीं सकता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *