कक्षा पहली से आठवीं तक श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं का होगा दाखिला
धमतरी। शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय में कक्षा पहली से दसवीं तक की श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं को निःशुल्क आवासीय शिक्षण दिया जा रहा है।जिसमें कक्षा पहली से आठवीं तक श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं का प्रवेश प्रारंभ है। प्रवेश के लिए 6 से 14 साल तक के आयु की दिव्यांग बालिकाएं आवेदन कर सकतीं हैं।आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची, नगरनिगम या चिकित्सा विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड लगाना होगा।साथ ही आधार कार्ड की छायाप्रति, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज के 10 फोटो, ब्लड ग्रुप, बैंक पासबुक, राशनकार्ड की छायाप्रति सहित पहचान का निशान और सिकलसेल अथवा अन्य कोई बीमारी हो तो उसका भी उल्लेख करना होगा। अधीक्षक ने यह भी बताया कि यदि पहले से अध्ययनरत है, तो स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल में और जिले के बाहर के टीसी में जिला शिक्षा अािकारी का प्रतिहस्ताक्षर जरूरी होगा।

