जिले में समर कैम्प प्रशिक्षण शिविर शुरू

बच्चों को मिलेगा खेल एवं व्यक्तित्व विकास का अवसर

धमतरी। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और बच्चों को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से 9 मई से 8 जून तक समर कैम्प  ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग शुरू हो गयी है।जिसमें जिले के 36 केन्दों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले इन प्रशिक्षण शिविरों में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को खेल तकनीक, फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना तथा नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इन शिविरों के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं एवं खेल अकादमियों हेतु तैयार करने का भी प्रयास किया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रमों में योग एवं मार्शल आर्ट्स के माध्यम से आत्मरक्षा, मानसिक एकाग्रता एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष बल दिया जाएगा। वहीं एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी एवं वॉलीबॉल जैसे टीम खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।इसके लिए जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा सभी प्रशिक्षण केन्द्रों में आवश्यक समन्वय, खेल सामग्री तथा खिलाड़ियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इस कैम्प का उद्देश्य केवल खेल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि बच्चों को सकारात्मक वातावरण प्रदान कर उन्हें नशामुक्ति, स्वास्थ्य एवं अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करना भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *