
गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध, आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल
भखारा में हुई बुजुर्ग की हत्या के गंभीर घटना को एसपी द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस को निर्देशित किया गया था।
धमतरी। प्रार्थी संतोष निर्मलकर,निवासी भखारा की रिपोर्ट पर 6 मई की रात्रि महावीर चौक भखारा में पुराने लेन-देन एवं एक्सीडेंट की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें आरोपीगण द्वारा मारपीट करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक ने धारदार चाकू से अन्नु निर्मलकर के गले पर वार कर दिया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जिसकी सूचना पर थाना भखारा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए एवं आरोपी चिरंजीवी दीवान उर्फ चीकू को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। वहीं फरार आरोपी राहुल कंवर उर्फ राहुल,उम्र 20 वर्ष, निवासी भखारा को आज गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

