
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किया रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी
धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2006 के लिए कलेक्टर ने पंच-सरपंच के उप निर्वाचन के लिए विकासखण्ड धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी हेतु संबंधित तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत एवं संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत नियुक्त किया है।साथ ही छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम के अनुसार कतिपय मामले में सरपंच एवं पंच के नाम निर्देशन पत्रों का पुनरीक्षण के लिए राजस्व पुनरीक्षण अधिकारी होंगे।

