मेरिट सूची में स्थान पाने वाली कुसुमलता का हुआ सम्मान, नेहरू निषाद ने दी बधाई

धमतरी। जिले के ग्राम कंडेल की प्रतिभाशाली छात्रा कुसुमलता ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में 97.4 अंक प्राप्त कर प्रदेश मे पांचवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ग्राम कंडेल पहुंचकर छात्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा द्वारा प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।कुसुमलता की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।निरंतर मेहनत और लगन से हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।मुझे विश्वास है कि वह आगे भी उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेगी।विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अनुशासन और परिश्रम को अपनी सफलता का आधार बनाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *